Showing posts with label mumbai. Show all posts
Showing posts with label mumbai. Show all posts

Friday, 6 May 2022

मॉर्निंग रागा कॉन्सर्ट में पहुंचे गुलजार साहब! मशहूर सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान जी के कॉन्सर्ट में मिले ये दो रतन! जानिए पूरी डिटेल !



मुंबई में रविवार 1 मई की सुबह और यादगार बन गई जब एक ही स्टेज पर मिले दो अनमोल और अद्भुत रत।  उस्ताद अमजद अली खान और गुलजार साहब। जी हां,भारत के लेजेंड सरोद वादक और पदम विभूषण उस्ताद अमजद अली खान साहब का  रविवार, 1 मई के दिन मुंबई के ओपेरा हाउस में ‘मॉर्निंग रागा’ बड़ा कॉन्सर्ट संपन्न हुआ । दुनिया भर को अपनी सरोद साधना में सराबोर करने वाले मशहूर कलाकार उस्ताद अमजद अली खान ने कोरोना काल के बाद मुंबई में ‘मॉर्निंग रागा’ कॉन्सर्ट में अपनी अद्भुत सरोद कला का प्रदर्शन किया । उस्ताद जी से मिलने और इस कॉन्सर्ट में सरोद घर से जुडी अपनी यादें बांटने आए, उनके बहुत ही खास और ऑस्कर विजेता जिन्होंने पूरे जहां में अपने कलम का जादू बिखेरा ,संगीतकार और डायरेक्टर गुलजार साहब। जब ये दोनों एक स्टेज पर मिले मानों वो लम्हा सबसे खूबसूरत पल बन गया।



आपको बता दे कि रॉयल ओपेरा हाउस में किया गया उस्ताद अमजद अली खान का कॉन्सर्ट उनके ग्वालियर स्थित सरोद घर की विरासत की संगीतमय म्यूजियम के रख रखाव के लिए उठाई गई एक  नेक कोशिश हैं। सरोद घर जो ग्वालियर में स्थित हैं, जहा उनके वालिद साहब और फिर उस्ताद अमजद अली खान साहब का जन्म हुआ । एक ऐसा घर , जिसमे उनके पिता ने उन्हें क्लासिकल संगीत की तालीम दी जिसके वो धनी थे , जो खुद एक प्रख्यात सरोद वादक थे,और यही विरासत उन्होंने अपने बेटे उस्ताद अमजद अली खान को दी।

इस सरोद घर में उनके विरासत की ऐसी नायब चीज जो उन्होंने इस कॉन्सर्ट में दिखाई, ऐसे तमाम डॉक्यूमेंटेशन हैं जो प्राचीन समय से इक्कठा की गई , ऐसे तमाम लीजेंड की तस्वीरें हैं जो मॉर्निंग रागा कॉन्सर्ट कें दरम्यान भी दिखाई गई। मॉर्निंग रागा कॉन्सर्ट में गुलजार साहब आए जिन्होंने संगीतमय विरासत की धरोहर सरोद घर के बारे में अपने अनुभव व्यक्त किए। जिन्होंने उस्ताद जी के बारे में नायब शब्द बोले, और फिर इस कॉन्सर्ट की शुरुवात हुई। इसके पहले गुलजार जी , उस्ताद अमजद अली खान साहब और  सरोद घर पर 1 घंटे की डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बना चुके हैं। यू कहे की उस्ताद खान साहब और मुंबई में जो तो गुलजार जी उनसे न मिले, ऐसा तों हो ही नही सकता।

मॉर्निंग रागा कॉन्सर्ट का उद्देश्य , ग्वालियर स्थित सरोद घर यानी की म्यूजिकल हेरिटेज म्यूजियम के रख रखाव के लिये की गई हैं।  उस्ताद अमजद अली खान के मॉर्निंग रागा कॉन्सर्ट  में गुलजार साहब, सुभालक्ष्मी खान, अयान अली बंगश, उनकी पत्नी नीमा और दोनो बच्चे अबीर और जोहान और रूपकुमार राठौड़ और रीवा राठौड़ भी शामिल थे।। इस कॉन्सर्ट का ये भी एक ध्येय हैं कि आनेवाली युवा पीढ़ी में क्लासिकल संगीत का जोश भरा जाए और क्लासिकल म्यूजिकल ट्रेनिंग से उन्हें जागरूक कराया जाए।

Thursday, 10 February 2022

लौट आया विश्व प्रख्यात और भारत के पहले डीजे अकबर सामी का जलवा! जल्द ही आएगा उनका गाना "तू मेरी सेनोरिटा" . सलीम-सुलेमान, लॉन्गिनस फर्नांडीस द्वारा लॉन्च किया गया डीजे अकबर सामी का "तू मेरी सेनोरिटा" गाने का पोस्टर* ।



 

 भारत के पहले डीजे संगीत के धुरंदर वापस  गए हैं।  डीजे अकबर सामीजिन्होंने अपने रीमिक्स एल्बमों के साथ-साथ जलवाजलवा 2 और जादू जैसे मूल और आशिक बनाया आपनेवांटेडपार्टनरभूल भुलैया जैसी फिल्मों में आधिकारिक सांस लेने वाले बॉलीवुड रीमिक्स की दिशा ही बदल दी    ट्रेनफ़ूल एन फ़ाइनलहे बेबीनमस्ते लंदन और सैकड़ों गाने हैं जिसमें डीजे अकबर सामी ने अपनी दमदार मिक्सिंग के टेलेंट से सबको एंटरटेन किया  और अब आपके लिए खास अकबर लेकर  रहे हैं 'तू मेरी सेनोरिटा', जिसे  'जय होकी ग्रैमी विजेता गायिका तन्वी शाह के साथ उन्होंने मिलकर गाया हैं।  और गाने को खुद कंपोज़ भी किया हैं 

 हाल ही में दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी सलीम -सुलेमान और बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर लॉन्गिनस फर्नांडीस के हाथों सलीम-सुलेमान के अपने ब्लू प्रोडक्शंस हाउस में इस गाने का पोस्टर लांच किया गया 

गाने पर डीजे अकबर कहते हैं कि " यह वैलेंटाइन्स डे के लिए स्पेशल  गीत है। जिसे चार भाषाओं (पंजाबीस्पेनिशहिंदीअंग्रेजीमें गाया गया है। इसकी ऋदम मूल कैरिबियन के पॉपुलर डांस म्यूजिक जैसी हैं। वीडियो गोवा में मेरे पसंदीदा जगह शूट किया गया है,  लंबे इंतजार के बाद इसे टी -सीरिज पर रिलीज किया जा रहा हैऔर मैं बहुत उत्साहित हूं "

 डीजे अकबर सामीजिन्होंने रोअर टूर - यूएसए एम्पोरियम बीच फेस्टिवल - जापान , सूफीट्रोनिक में सलीम-सुलेमान और मेलोडी मेकर्स में सोनू निगमजैसे दिग्गज संगीतकारों और गायकों के साथ कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दौरा कर चुके  है,

 डीजे अकबर सामी के अवार्ड्स की बात करे तो ये INCA 'डीजे ऑफ  डिकेड अवार्डसहित दुनिया भर में असंख्य पुरस्कारों के विजेता हैं।  वह कई अन्य संगीत कार्यक्रमों के अलावापिछले पांच वर्षों से मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स के जजों में से एक हैं।  डीजे अकबर सामीसंयोग सेसोनी पर इंडियन आइडल पर प्रतिभागियों के लिए संगीत डिजाइन करने और शो में लाइव प्रदर्शन करके सब पर अपनी छाप छोड़ चुके है।  इतना ही नही ज़ी पर इतिहास रचने वाले सारे गामापा पर एक अतिथि कलाकार भी रह चुके हैंबड़ी बात ये हैं कि अब तक  कोई भी डीजे कभी भी टेलीविजन पर इस संगीत कार्यक्रम का हिस्सा नहीं रहा है।

 उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में पहले भारतीय डीजे में से एक के रूप में पहचाना जाता है और इसके लिए उन्हें सैन फ्रांसिस्को के मेयर द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

 अपने गढ़े हुए लुक के साथ-साथ संगीत पर अपनी महारत के लिए जाने जाने वालेडीजे अकबर सामी ने फिल्म रिस्क एंड फास्ट फॉरवर्ड के लिए काम किया हैआन (मेन एट वर्कफ़िर हेरा फेरीआवारा पागल दीवाना के लिए एक साउंड डिज़ाइनर थे और उन्हें इसके लिए अच्छी सराहना भी मिली।  

इसके साथ-साथ रानू मंडल और हिमेश रेशमिया के साथ ऑफिसियल साउंड ट्रैक एर्टुगरुल - जहां तेरी ये नज़र है - तेरी मेरी कहानी में इनकी क्रिएशन धूम मचा रही है।

 'तू मेरी सेनोरिटाये  गीत पूरी तरह से अकबर सामी द्वारा रचित और गाया गया हैसाथ ही तन्वी शाह द्वारा अतिरिक्त स्वरहनी पाहवा द्वारा गीत और प्रीतम दत्ता द्वारा व्यवस्था / निर्माणभास्कर सैकिया के साथ आर एंड बी स्टूडियो में रिकॉर्डिंग और वीडियो निर्देशित किया जा रहा है।  अदनान अली द्वारा अभिनीतअकबर सामी और यूक्रेनी मॉडल नताली लाज़ुरेंको द्वारा अभिनीतचारिज़्मा एंटरटेनमेंट के सहयोग से रनिंग वॉटर फ़िल्म्स द्वारा निर्मित और गोवा में मंडेरेम बीचमोरजिम बीच और क्लब लास ओलस में बाघा बीच में शूट किया गया।

 डीजे अकबर सामी का बहुप्रतीक्षित सिंगल "तू मेरी सेनोरिटा" 12 फरवरी को टी-सीरीज पर रिलीज होगा।

Friday, 19 November 2021

मंगेशकर अवार्ड्स की घोषणा, फिल्म एक्टर नाना पाटेकर, माला सिन्हा, प्रेम चोपड़ा, संगीतकार प्यारेलाल, संजय राउत सहित तमाम मशहूर हस्तियों को मिलेगा सम्मान, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे पुरस्कृत!

                                         


   

स्वर्गीय मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की याद में लगातार कई वर्षों से कला,संगीत और सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में महारत हासिल कर चुके दिग्गजों को सम्मानित किया जाता हैं। और इस बार भी मंगेशकर अवार्ड्स का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा हैं

हर साल यह कार्यक्रम 24 अप्रैल यानी मास्टर दीनानाथ जी के स्मृति दिवस पर आयोजित किया जाता था। लेकिन पिछले दो साल से कोरोना महामारी के चलते इस समारोह को स्थगित किया गया और इसीलिए इस बार मंगेशकर परिवार ने इस समारोह के लिए 24 नवम्बर 2021 का दिन चुना। चूंकि स्वर्गीय मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 79वीं वर्षगाँठ पर तमाम काबिल हस्तियों को सम्मानित कर मास्टर दीनानाथ को श्रद्धांजलि देने का मंगेशकर परिवार का ये अंदाज अमूल्यनिय हैं।

24
नवम्बर 2021 को होनेवाले इस अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री उद्धव ठाकरे जिनके हाथों से विजेताओं को पुरष्कार दिया जाएगा। संगीतकार प्यारेलाल शर्मा जी को भारतीय संगीत और सिने उद्योग के लिए उनकी समर्पित सेवा के लिए दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (जीवन गौरव पुरस्कार) प्रदान किया जाएगा। वही गोल्डन एरा की एक्ट्रेस माला सिन्हा को भी सिनेमा के क्षेत्र में उनकी निष्ठा सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को रंगमंच और जीवन भर की सेवा के लिए एक योग्य मास्टर दीनानाथ विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा। गायिका उषा मंगेशकर को संगीत की दुनिया में उनके अहम योगदान के लिए दीनानाथ पुरस्कार से नवाजा जाएगा। तो वही सिंगर और कंपोजर मीना मंगेशकर खड़ीकर को दीनानाथ विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।

 
सांसद-राज्य सभा और सामना के संपादक संजय राउत को भी संपादकीय के क्षेत्र में उनकी समर्पित योगदान के लिए पुरष्कृत किया जाएगा कविता और साहित्य में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए कवित्री नीरजा को सम्मानित किया जाएगा, जबकि डॉ प्रतीत समदानी, डॉ राजीव शर्मा, डॉ जनार्दन निंबोलकर, डॉ अश्विन मेहता, डॉ निशित शाह और डॉ समीर जोग को चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा

इस पुरस्कार समारोह को और यादगार बनाने के लिए संगीतमयी शाम का आयोजन किया गया हैं जिसकी बागडोर संभालेंगे गायक डॉ. राहुल देशपांडे। जो अपनी आवाज से इस अवार्ड समारोह में लगाएंगे चार चांद

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान, पुणे में स्थित एक पंजीकृत पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट हैं जो 31 सालों से संगीत, कला, रंगमंच ,और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत रहे चुके योद्धाओ को सलाम करता हैं।79वीं मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुण्यतिथि का आयोजन मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान और हृदयेश आर्ट्स द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।